नब्बे करोड़ की राशि से होगी तेनुघाट-बोकारो नहर मार्ग मरम्मत-जयमंगल
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत गिरि टोला मुख्य पथ (भादो महुआ) से रूपलाल गिरि के घर व् आँगनबाड़ी केन्द्र पुरनाडीह तक पथ निर्माण हेतु परियोजना का शिलान्यास किया। उक्त सड़क निर्माण की अनुमानित लागत 90 लाख 18 हज़ार रूपये बताया जा रहा है।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि तेनुघाट – बोकारो नहर मार्ग की मरम्मत नब्बे करोड़ की राशि से होगी। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में प्रत्येक वर्ग के हित में चहुंमुखी विकास कार्य हो रहा है। राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम राज्य सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बालू घाटों की नीलामी हो जाएगी। विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह ने कहा कि विधायक के कुशल नेतृत्व में विकास के सैकड़ो कार्य धरातल पर उतारे जा रहे है।
इस अवसर पर पेटरवार प्रभारी परवेज अख्तर, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, अशोक मंडल, विजय मंडल, शिरोमणि मंडल, रविंद्र गिरि, मुन्ना गिरि, अरुण गिरि, सुदामा गिरि, नन्हे अंसारी, रूपलाल गिरि, रंजीत नायक, विनोद नायक, अभय ठाकुर, निमाई मंडल, रूपलाल गिरि सहित सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply