सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। मजदूर दिवस (मई दिवस) मनाने को लेकर 28 अप्रैल को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में बैठक की गयी। अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने की।
आयोजित बैठक में मजदूर दिवस बृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा सेल खदान में विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि आज देखा जाए तो गुवा सेल प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शौषण किया जा रहा है। मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं को सेल प्रबंधन बंद करने जा रही है। यूनियन इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
मजदूरों के हक के लिए हमेशा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ लड़ते आया है और मजदूरों को अपना हक को दिला कर रहेगी। कहा कि यह मजदूर दिवस मजदूरों के लिए ही है। इस बैठक के माध्यम से वे एलान करते हैं कि गुवा सेल प्रबंधन मजदूरों का शौषण करना बंद करें, अन्यथा इसके लिए सेल का चक्का जाम ही क्यों ना करना पड़े।
![]()













Leave a Reply