Advertisement

रांची मैराथन में मुन्ना बड़ीउली ने लहराया जीत का परचम

मैराथन में तीसरा स्थान लाकर पाया 20 हजार का पुरस्कार

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बीते 27 अप्रैल को आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सोनापोसी गांव रहिवासी मुन्ना बड़ीउली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। मुन्ना के इस उपलब्धि के लिए उन्हें 20 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुन्ना बड़ीउली ने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा उड़ीसा, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, नागपुर सहित देश के कई हिस्सों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें मुन्ना ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। मुन्ना इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

उन्होंने उड़ीसा, झारखंड, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और नागपुर समेत कई स्थानों पर आयोजित दौड़ स्पर्धाओं में भाग लेकर कई मेडल तथा पदक अपने नाम किए हैं। मुन्ना की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सोनापोसी गांव के रहिवासी अपने सपूत के शानदार प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। मुन्ना की मेहनत और संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांवों से भी प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *