Advertisement

बांधगाड़ी में रांची सिटीजन फोरम की बैठक में छाया जल जमाव की समस्या

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची नगर निगम के वार्ड 6 स्थित बांधगाड़ी में 28 अप्रैल को रांची सिटीजन फोरम की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी शामिल होकर उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि वार्ड 6 की सबसे बड़ी समस्या है जल जमाव। कहा गया कि बरसात के दिन में तो यहां की स्थिति बहुत ही दयनीय हो जाती है। रहिवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष जल जमाव के कारण बचाव राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा था। बताया गया कि स्थानीय कुछ प्रभावशाली रहिवासियों ने यहां के बड़े-बड़े नाली-नाला को बंद कर रखा है, जिससे जल जमाव की स्थिति और ज्यादा भयावह हो जाती है।

दूसरी समस्या के रूप में बताया गया कि चेशायर होम मार्ग काफी संकरा है। इसकी चौड़ाई मात्र 10-12 फीट है, जिसमें अक्सर जाम लगा रहता है। कहा गया कि अभी यहां करीब 1200 फ्लैट में रहिवासी रहते हैं। यहां 5000 के आसपास फ्लैट बन रहा है। अगर चेशायर होम मार्ग को चौड़ा नहीं किया गया तो यह जाम का प्रमुख बिंदु होगा। अभी इस मार्ग से मुख्य सड़क तक जाने में आधा घंटा लग जाता है। इस क्षेत्र में नाली, नाला और ड्रेनेज सिस्टम का स्थिति बहुत ही खराब है। कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होता है। कई जगह जैसे मुर्गा मैदान, महुरम टोली इत्यादि में बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। उनके नीचे कोई भी सुरक्षा जाली नहीं लगी है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

बैठक में रहिवासियों ने बताया कि रेजिडेंशियल एरिया में एलपीजी गैस गोदाम भी है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। इस मामले में फोरम को गंभीरता दिखाने की जरूरत है।

बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला के साथ-साथ वार्ड 5 के संयोजक मनोज बक्शी, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, वार्ड 9 के सह संयोजक शेखर कुमार, वार्ड 6 के संयोजक रणधीर रजक, अनिल कुमार पांडेय, मोहन प्रसाद वर्मा, निशांत कुमार झा, काली महतो, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हरीश नागपाल ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *