Advertisement

जनता दरबार में फरियादियों के मामलों पर डीपीएलआर निदेशक ने की सुनवाई

निदेशक ने की 27 मामलों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 28 अप्रैल को जिला उपायुक्त के निर्देश पर डीपीएलआर निदेशक द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की गयी।

इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 27 से ज्यादा फरियादियों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, आपूर्ति विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी चास, जिला भू अर्जन कार्यालय, पेटरवार अंचल कार्यालय, प्रखंड विकास पदाधिकारी नावाडीह, अंचल कार्यालय चंदनकियारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर अपर समाहर्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *