Advertisement

चित्रांश सम्मान समारोह में स्व. शैलेश्वर प्रसाद वर्मा को दी गयी श्रद्धांजलि

समारोह में स्व. वर्मा के पौते दर्श वर्मा ने ग्रहण किया सम्मान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित कार्यक्रम स्थल पर चित्रगुप्त महा परिवार बोकारो द्वारा 27 अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजित चित्रांश सम्मान समारोह में गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, कसमार प्रखंड के प्रथम प्रमुख तथा चित्रगुप्त महा परिवार के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय शैलेश्वर प्रसाद वर्मा को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। यह विशेष सम्मान दिवंगत वर्मा के 10 वर्षीय पौते दर्श वर्मा ने ग्रहण किया।

समारोह के दौरान दर्श के चेहरे पर अपने दादा के सम्मान को लेकर गर्व की झलक थी, मगर उनकी नम आँखों में दादाजी की कमी का गहरा दर्द भी साफ झलक रहा था। दर्श ने कम उम्र में परिवार की ओर से सम्मान स्वीकार करते हुए सभी अतिथियों और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया। उपस्थित जनसमुदाय ने खड़े होकर तालियों से स्वर्गीय वर्मा के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर चित्रगुप्त महापरिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय वर्मा के सामाजिक कार्यो, सेवा भावना और संगठन निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें युगदृष्टा बताया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और चित्रांश समाज की एकजुटता का संदेश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *