Advertisement

मासिक लोक अदालत में 15 मामलों का निष्पादन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के आदेशानुसार बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 26 अप्रैल को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 15 मामलों का निष्पादन किया गया।

व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 2 बेंचो (पीठों) का गठन किया गया। बेंचों में अपराधिक मामलो, वन विभाग के मामलो, उत्पाद विभाग के मामलो, एनआई एक्ट (चेक बाउंस ) एवं बिजली से संबंधित मामलों एवं अन्य मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 15 मामले निष्पादित किए गये।

इस मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल तथा दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला और अधिवक्ता प्रशांत पाल शामिल थे।

उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के प्रभारी सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत के सफल संचालन में न्यायिक दंडाधिकारीगण, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के सदस्य एवं पैनल अधिवक्ता गण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *