Advertisement

सबलपुर हस्ती टोला भगवती स्थान में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर कलश यात्रा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पूर्वी पंचायत हस्ती टोला भगवती स्थान में दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 26 अप्रैल को कलश यात्रा निकाली गयी।

इस कलश यात्रा में क्षेत्र के 551 कन्याएं एवं महिलाएं अपने मस्तक पर पवित्र कलश धारण कर चल रही थीं। कलश शोभा यात्रा सुबह 7 बजे निकाली गई। यज्ञ स्थल से सबलपुर हस्ती टोला, राम घाट, जोगी बाबा होते हुए कलश यात्रियों का जत्था बाबा हरिहरनाथ कालीघाट सड़क से नारायणी नदी किनारे काली घाट पहुंचा। यहां विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान के साथ नारायणी नदी से जल भरी कराई। उसके बाद पुनः भगवती स्थान पहुंचकर कलश स्थापित किया गया।

इस अवसर पर अयोध्या के प्रसिद्ध आचार्य प्रेम पांडेय ने वैदिक विधि विधान के साथ माता दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य आरंभ किया। यह पूजा पाठ आगामी 30 मई तक चलता रहेगा। उसी दिन विधिवत दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा होगी एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

कलश शोभायात्रा में समाजसेवी लालबाबू पटेल, शिक्षक अनिल कुमार, पूर्वी पंचायत के सरपंच शेखर राय, भगवती माता के मुख्य पुजारी, देवेंद्र राय, खुशबू कुमारी, मीसा देवी, कामनी देवी, पुष्पा कुमारी, उर्मिला देवी, गीता देवी सहित सैकड़ों महिला, पुरूष श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *