Advertisement

झारखंड में जल्द हो राज्य व्यापारी कल्याण आयोग का गठन-दीपेश निराला

पंडरा के होटल स्टार लोटस में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा रोड स्थित होटल स्टार लोटस में 26 अप्रैल को फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

बैठक में स्थानीय सदस्यों ने बताया कि पंडरा बाजार समिति में सिक्योरिटी गार्ड का टेंडर बीते माह 31 मार्च को खत्म हो गया है। इसके बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। अबतक यहां के 2 दुकानों में चोरी की वारदात हुई है।

बैठक में कहा गया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बैलट बॉक्स को प्रशासन द्वारा सुरक्षित रखने के लिए 3 महीने तक यहां पर व्यापारी परेशान होते हैं, इसके विकल्प के रूप में उपस्थित व्यापारियों ने बताया कि खेलगांव स्थित स्टेडियम में इसकी व्यवस्था की जाय, तो पंडरा का व्यापार प्रभावित नहीं होगा।

फेडरेशन अध्यक्ष दीपेश निराला ने झारखंड में जल्द राज्य व्यापारी कल्याण आयोग के गठन की मांग सरकार से की। महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि व्यापारियों को यदि कोई समस्या होती है तो उसको लिखित रूप में संगठन को प्रेषित करें, ताकि उस पर समुचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में उपस्थित ऋषि शाहदेव ने कहा कि बैंक्वेट हॉल ऑनर को अभी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रांची नगर निगम उनसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के तहत नक्शे की मांग कर रहा है।

हर जगह का बैंक्वेट हॉल का पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं है। अधिकतर जगह अस्थाई कंस्ट्रक्शन बनाकर ओपन फील्ड में बैंक्वेट हॉल का संचालन हो रहा है, जिसका नक्शा रांची नगर निगम पास नहीं करती है। जिससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हर बैंक्वेट हॉल अपना नक्शा नहीं दे सकता है। मौके पर उपस्थित सदस्यों को उनका सदस्यता प्रमाण पत्र और आई कार्ड वितरित किया गया।

बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, कार्यकारिणी सदस्य शाहिद आलम, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार सहित जयंत कुमार कर, श्रेयांश बोथरा जैन, आशीष जायसवाल, बजरंग जैन, मुकेश कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, सुनील कुमार भदानी, कौशिक भदानी, राकेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आयुष कुमार, डॉ अजय कुमार विश्वकर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, चंदन जैन, सुषमा सिंह, संतोष साहू, ऋषि शाहदेव इत्यादि सदस्य उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *