Advertisement

डीएवी चिड़िया में आतंकी हमले की निंदा व् मृत आत्मा की शांति के लिए हवन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद मे सेल संबद्ध डीएवी चिड़िया में प्राचार्य की अध्यक्षता में बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष पर्यटको की आत्मा की शांति के लिए 26 अप्रैल को हवन व ईश्वर से प्रार्थना कर बच्चों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शिव नारायण सिंह ने शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद का यह जघन्य और अमानवीय कृत्य किसी भी दृष्टि से क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक अमानवीय, हिंसक और घृणास्पद कृत्य है, जिसका उद्देश्य समाज में भय और अस्थिरता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म, मजहब या मानवता नहीं होती। वे केवल हिंसा और भय के प्रतीक हैं।

Oplus_131072

विद्यालय परिसर में हवन कार्यक्रम संस्कृत शिक्षक संदीप चक्रवर्ती के अगुआई तथा शिक्षक एस के पांडेय एवं नित्यानन्द भक्त के सानिध्य में स्कूली बच्चों द्वारा किया गया। साथ हीं मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा जनकल्याण की कामना की गयी।

मौके पर डीएवी चिड़िया के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, मौसमी दास गुप्ता, समीर प्रधान, संतोष कुमार, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, संजू कुमारी, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, तनमोय चटर्जी, संदीप चक्रवर्ती, आशीष झा, देवाशीष बेहरा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *