Advertisement

कांग्रेस छोड़ भाकपा माले में शामिल हुए संगीता तिवारी व् पीएन तिवारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाकपा माले झारखंड का 7वाँ राज्य सम्मेलन में बोकारो की कांग्रेस नेत्री संगीता तिवारी व् वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी एन तिवारी ने भाकपा माले में शामिल हुए।

इस अवसर पर माले राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक कॉ अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक कॉ बिनोद सिंह, पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ हलधर महतो, कॉ अब्दुल हमीद अंसारी, कॉ दिलीप तिवारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉ सुषमा मेहता, महिला प्रदेश अध्यक्ष कॉ गीता मंडल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य कॉ शशि यादव ने संगीता तिवारी को पार्टी का झंडा और फुलमाल देकर पार्टी में स्वागत किया, वहीं पूर्व विधायक कॉ बिनोद सिह ने कॉ पी एन तिवारी को फूल माला पहना कर भाकपा माले में स्वागत किया। वहीं कॉ संगीता तिवारी और कॉ पी एन तिवारी ने माले राष्ट्रीय महासचिव कॉ दीपांकर भट्टाचार्य को पुष्प कुछ देकर आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सिध्दांतों पर विश्वास जताते हुए पार्टी के सिद्धांत पर कार्य करने व संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *