Advertisement

कश्मीर की अदालत में होगा प्रेमियों का फैसला

कश्मीर पुलिस बिहार से आरोपियों को लेकर रवाना

एस. पी. सक्सेना/ पटना (बिहार)। कश्मीर (Kashmir) से धारा 370 (Article 370) फिलहाल खत्म होने के साथ ही इसका साइड इफ़ेक्ट सामने आया है। बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के दो सगे भाईयों ने कथित तौर पर कश्मीर से दो सगी बहनों को भगाकर लाई गई हैं। कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से उन्हें बरामद कर लिया है। इस सिलसिले में दोनों भाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि हम लोगों ने शरीयत के अनुसार निकाह पढ़ा लिया है। इसके बाद भी गिरफ्तार दोनों सगे भाई व दोनों सगी बहनों को अदालत के आदेश पर कशमीर ले जाया जाएगा।

शिकंजे में बिहारी प्रेमी और कश्मीरी प्रेमिका
सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। कश्मीर पुलिस कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों को अपने साथ कश्मीर ले जाने वाली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि कशमीर पुलिस के साथ कोई महिला पुलिस नहीं होने के कारण उन्हें बिहार से कशमीर ले जाना संभव नहीं था। इस लिए कशमीर पुलिस ने बिहार पुलिस के उपाधीक्षक विद्यासागर से सहयोग के तौर पर आरोपियों को महिला पुलिस के साथ दिल्ली तक पहुंचाने की अपील की है। कशमीर पुलिस की अपील को बिहार पुलिस ने मान लिया है।

कश्मीर पुलिस की गिरफ्त में सुपौल के प्रेमी
सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रविवार को सुपौल की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कशमीर पुलिस की पैरवी को मान लिया और गिरफ्तार आरोपियों को कशमीर ले जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद महिला पुलिस का मामला आया जिसे सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने सुलझा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना की हद में रामबिशनपुर के रहने वाले परवेज आलम व तबरेज आलम सगे भाई कश्मीर के जिला रामवन में राज मिस्त्री का काम करते थे। वहीं उन्हें नादिया और साइना (काल्पनिक नाम) से प्यार हो गया। इसके बाद अपने मनचाहे युवकों के साथ दोनों बहने कशमीर से भागकर बिहार आ गई और करीब चार पांच दिन पहले यहां इस्लामिक तरीके से निकाह भी पढ़ा लिया। इसके बाद दोनों बहने अपने-अपने पति के साथ रहने लगी। वहीं कश्मीर की रहने वाली युवतियो के पिता यूसुफ खान ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराये थे। इस मामले में जांच करने पहुंची कश्मीर पुलिस ने दोनो युवतियों को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि शुक्रवार को बिहार पुलिस के सहयोग से आरोपियों को कश्मीर पुलिस लेकर पहले दिल्ली जाएगी और वहीं से महिला कश्मीर पुलिस आरोपियों को लेकर कश्मीर के रामवन जिला जाएगी। अब प्रेमी और प्रमिकाओं का फैसला कश्मीर की अदालत करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *