Advertisement

कथारा में रिटायर्ड सीसीएलकर्मी के घर चोरी

संवाददाता/ कथारा (बेरमो)। बोकारो थर्मल (Bokaro Thermal) थाना के कथारा गायत्री ज्ञान मंदिर (Kathara Gayatri Gyan Mandir) के समीप सीसीएल (CCL) के रिटायर्ड कर्मी रामविलास चौहान के बंद घर का ताला तोड़कर चोरो ने हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली। इस दौरान घर के आउटहाउस में सोए रामविलास चौहान के पुत्र दीनानाथ चौहान को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना के समय रामविलास चौहान व उनकी पत्नी रांची गए हुए थे। दीनानाथ चौहान के अनुसार कुछ नकद रुपये के साथ ही गहने चोरी हुए होंगे। दीनानाथ ने बताया कि सुबह पता चला कि रात को समीप के एक क्वार्टर का ताला पहले तोड़ा गया था। अपने क्वार्टर से निकलकर इधर-उधर देखा। कोई नहीं मिलने पर सभी लोग सो गए। उसके बाद ही चोरों ने उनके आवास को निशाना बना डाला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *