Advertisement

जारंगडीह में सरहुल पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर

सरहुल पूजा में शामिल होंगे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 13 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह में सरहुल पर्व मनाने को लेकर 9 अप्रैल को झामुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर रतनलाल मांझी सहित दर्जनो गणमान्य जनों ने पूजा स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने नृत्य, गीत, वेशभूषा में ही सरहुल पर्व मनाने का समाज के प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया।

इस अवसर पर मांझी ने पत्रकारों को बताया कि सरहुल पर्व आदिवासी समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह पर्व आदिवासियों के लिए नया साल लेकर आता है और इस पर्व में आदिवासी समुदाय अपने पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रण लेते हैं। इसलिए इस बार सरहुल पर उत्साह को बढ़ाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक व झारखंड की इंदिरा कहे जाने वाली कल्पना सोरेन से सरहुल पूजा में शामिल होने की अपील किया गया है।

इस मौके पर झामुमो नेता सह समाजसेवी अनिल अग्रवाल, झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष फीनी राम सोरेन, पान बाबू केवट, गणेश श्रीवास्तव, बाबू मुंडा, नरेश टुडू, करमचंद हांसदा, आनंद टुडू, सीताराम मुर्मू, श्रीराम हेंब्रम, मुनु मांझी, शमशुल हक आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व बीते 8 अप्रैल को झामुमो बोकारो जिला पूर्व उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू ने भी जारंगडीह के बंद भूमिगत खदान के समीप स्थित काली मंदिर के पीछे के मैदानी क्षेत्र का निरिक्षण कर सरहुल पूजा के लिए उत्तम माना। उन्होंने बताया कि आगामी 13 अप्रैल को यहां आयोजित सरहुल पर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा सीएम की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *