Advertisement

महान सांस्कृतिक तथा प्राकृतिक पर्व है सरहुल-विधायक

दुग्दा में आयोजित सरहुल में शामिल हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सरना स्थल दुग्दा में पूजा समिति के तत्वाधान में धूमधाम से सरहुल मनाया गया। आयोजित सरहुल पर्व में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार सरना स्थल दुग्दा में सरहुल पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में नायके हड़ाम रघु मुर्मू, प्रदीप हेम्ब्रम व मांझो मुर्मू ने मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, समिति अध्यक्ष दुखन मुर्मू, सचिव रंजीत हांसदा, जीतन मुर्मू समेत अन्य से रीति-रिवाज के अनुसार पूजा करायी। इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि सरहुल महान सांस्कृतिक व् प्राकृतिक पर्व है।

सरहुल में आदिवासी समुदाय द्वारा देश, प्रदेश समेत क्षेत्र की सुख- शांति व समृद्धि के साथ-साथ अच्छी बारिश व फसल की कामना की जाती है। विधायक ने पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासियों के साथ नगाड़ा व मांदर बजाया और नृत्य भी किया। इस दौरान आदिवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया। साथ हीं यहां झांकी भी निकाली गयी, जो पारटांड़ परसाडीह होते सिदो-कान्हू चौक पहुंची। यहां आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अरिचली एनेज सेरेंग के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

मौके पर कांग्रेस नेता संतन सिंह, चंद्रपुरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, मंटू महथा उपस्थित थे। वहीं पूजा समिति के अध्यक्ष दुखन मुर्मू, सचिव रंजीत हांसदा, ज्योति टूडू, रामकुमार मुर्मू, गुप्ता मुर्मू, सोहन सोरेन, समाज सेवी अशोक अर्डी, ब्रह्मदेव हेंब्रम, जीतन मुर्मू, असनी मांझी, हीरा सोरेन, जितन मुर्मू, बाणेश्वर किस्कू, ईश्वर टूडु, रोहन सोरेन, हीरा सोरेन, विनोद मुर्मू, नंदू सोरेन, लखेंद्र नाग, धनेश्वर सोरेन, रामू सोरेन, जग्गू मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *