Advertisement

बोकारो विधायक श्वेता सिंह और संग्राम सिंह ने लिया राजनजी महाराज का आशीर्वाद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधायक श्वेता सिंह और मजदूर नेता संग्राम सिंह ने 2 अप्रैल को भारत के प्रसिद्ध कथावाचक राजनजी महाराज से मिलकर बोकारो की जनता के विकास और क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि महाराजजी प्रभु श्रीराम कथा और देवाधिदेव महादेव के भजनों के माध्यम से समस्त भारतवासियों को कृतार्थ कर रहे हैं। महाराज जी के चरण सरहुल, चैत्र नवरात्र, चैती छठ महापर्व के शुभ अवसर पर बोकारो की पावन भूमि पर पड़े हैं, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक माहौल में सराबोर हो गया है।

उन्होंने कहा कि महाराज जी की राम कथा और भजन संध्या से पूरे बोकारो विधानसभा क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। विधायक ने कहा कि ऐसे महान संतों की हमारे राष्ट्र को आवश्यकता है और हमें उनके बताए धार्मिक उपदेशों पर चलने की जरूरत है। इससे न केवल हमारा निजी विकास होगा, बल्कि हमारा समाज भी एकसूत्र में बंधकर राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बोकारो के लिए यह सौभाग्य की बात है कि महाराज जी के धार्मिक अनुष्ठान से हमें मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *