Advertisement

गेट परीक्षा में सोनाली ने ऑल इंडिया 21वाँ रैंक हासिल कर किया परिजनों का नाम रोशन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। गेट 2025 की परीक्षा में बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोबिंदपुर कॉलोनी की रहने वाली सोनाली कुमारी ने ऑल इंडिया रैंक में 21वां स्थान हासिल किया है। सोनाली ने यह मुकाम हासिल कर बोकारो थर्मल सहित बेरमो तथा अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।

सोनाली इंग्लिश फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी हैदराबाद की विद्यार्थी है। इससे पहले सोनाली नेट की परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुकी है। सोनाली का गेट स्कोरिंग 723 है।सोनाली के पिता सुशील कुमार सिंह लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा के अध्यक्ष है।

सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री सोनाली गेट की तैयारी अपने घर से ही किया था। इसके लिए कोई कोचिंग भी सोनाली ने नहीं ली है। सेल्फ स्टडी पर ही उसने यह रैंक हासिल किया है। उन्होंने अपनी बेटी के प्रति गर्व जताया और कहा कि हमेशा से पढ़ाई के प्रति सोनाली का रुचि काफी अधिक रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *