Advertisement

वित्तीय वर्ष 2024-25 में बीएसएल का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने उत्पादन, डिस्पैच और टेक्नो-इकोनॉमिक पैरामीटर्स में नए कीर्तिमान स्थापित कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस अवधि में हॉट मेटल उत्पादन (चार फर्नेस परिचालन से), एसएमएस-न्यू से क्रूड स्टील, टोटल क्रूड स्टील और सीआर सेलेबल स्टील के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार बीएसएल ने समग्र ऊर्जा खपत, कोक रेट, सीडीआई रेट और ग्रेन्यूलेटेड स्लैग डिस्पैच में भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में हॉट मेटल उत्पादन में 5 प्रतिशत, टोटल क्रूड स्टील उत्पादन में 4.7 प्रतिशत और टोटल सीआर सेलेबल स्टील में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी और शीर्ष प्रबंधन ने 1 अप्रैल को संयंत्र के विभिन्न विभागों का दौरा कर अधिकारियों, कर्मियों और संविदा कर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने नए वित्तीय वर्ष में सेफ्टी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रदर्शन को और ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *