Advertisement

राजकीय सम्मान के साथ खय्याम को अंतिम विदाई

मुंबई। खय्याम (Khayyam) के नाम से मशहूर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार मोहम्मद जहूर हाशमी (Mohammad Zahoor Hashmi) का कल रात मुंबई में निधन हो गया। मोहम्मद जहूर हाशमी उर्फ खय्याम का जन्म 18 फरवरी 1927 को पंजाब के जालंधर के नवांशहर में हुआ था। 92 साल के खय्याम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। खय्याम का अंतिम संस्कार मुंबई में मंगलवार शाम को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके एक सहयोगी ने इसकी जानकारी दी।

खय्याम के पार्थिव शरीर को जुहू में स्थित उनके आवास पर रखा गया है ताकि लोग उनका आखिरी दर्शन कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। खय्याम का निधन सोमवार देर रात को हुआ था। उनकी शवयात्रा शाम चार बजे जुहू में दक्षिणा पार्क सोसायटी में स्थित उनके घर से शुरू होकर फोर बंग्लोज कर्बिस्तान पहुंचेगी। भले ही खय्याम साहब आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपने गीतों के जरिये हमेशा हिंदुस्तानियों के दिलों पर राज करते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *