अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल में महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, टेबल टेनिस, सिंगल बैडमिंटन, डबल बैडमिंटन और महिला गेम्स आदि शामिल थे।
महिला दिवस के आयोजन में सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद और अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन मंजू सूद ने शिरकत की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया, साथ हीं उनकी प्रगति के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डीआरएम सूद ने कहा कि, महिला दिवस के अवसर पर हमारा उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना और उनकी प्रगति के लिए उन्हें प्रेरित करना है। कहा कि सोनपुर रेल मंडल महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा मंजू सूद ने कहा कि, महिला कल्याण संगठन के रूप में, हम महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करते हैं। कहा कि हमारा उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करना है। उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
![]()













Leave a Reply