Advertisement

हरिहरक्षेत्र में एक दिवसीय विशेष अधिवेशन व् फूलों की होली आज

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। कला, साहित्य और संस्कृति के विकास को समर्पित थावे विद्यापीठ के तत्वावधान में 9 मार्च को सारण जिला के हद में सोनपुर के लोक सेवा आश्रम के कला मंच पर एक दिवसीय विशेष अधिवेशन सह फूलों की होली का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं समाजसेवी भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन में देश के आधा दर्जन से अधिक राज्यों और 20 से अधिक शहरों से प्रतिभागियों की उपस्थिति होगी। यहां तीन सत्रों में अधिवेशन का संचालन होगा। बताया गया कि अधिवेशन के प्रथम सत्र में काव्यपाठ (वसंत – काव्योत्सव), दूसरे सत्र में संगीतमय फूलों की होली और तीसरे सत्र में व्याख्यान एवं सम्मानोपाधियां अर्पित की जाएंगी। इस अवसर पर पुस्तकों, पत्र – पत्रिकाओं का लोकार्पण भी किया जायेगा।

लोक सेवा आश्रम के संत विष्णु दास उदासीन मौनी बाबा ने बताया कि यह आयोजन समाज को एक सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति इतनी समृद्ध है कि विश्व के अनेक देशों के पर्यटक भारत भ्रमण करने आते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *