Advertisement

व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 61,882 मामले में 8.85 करोड़ सुलहनीय राशि की वसूली

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 8 मार्च को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट वाद, बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित सहित अन्य मामलों का निष्पादन किया गया।

बताया गया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिवराज मिश्रा और अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो मौजुद थे।

उन्होंने बताया कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61,882 मामले और लगभग 8 करोड़ 85 लाख सुलहनीय राशि प्राप्त किया गया। जिसमे बैंक के 367 मामले में लगभग ₹2.47 करोड़, बिजली विभाग के 9,405 मामले में लगभग ₹5.17 करोड़, चेक बाउंस के 45 मामले में 95 लाख रुपए की सुलहनीय राशि वसूल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *