Advertisement

खरिका में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण

युवा समाज सेवी व भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह ने कराया प्रतिमा निर्माण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के खरिका बाजार में 27 फरवरी को युवा समाज सेवी व् भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह द्वारा निर्मित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य सिंह छोटू, दीपक शर्मा, संजीत चौरसिया, सुनील कुमार, दीपक गुप्ता, उमाशंकर ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, अशोक कुमार, शशि चंद्रवंशी, रजनीश कुमार, नागेंद्र ठाकुर, दिनेश सैनी, चंदेश्वर सैनी, भगवान दास, मंगल सिंह, आनंद किशोर सिंह, कामेश्वर महतो, आफताब आलम, समीना खातून, जुली कुमारी, कंचन सिंह व् अन्य उपस्थित रहें।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बात सिर्फ प्रतिमा की नहीं है, कपूरी ठाकुर असल मायने में जननायक थे। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं है, अपितु सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने जननायक ठाकुर को राजनीति में पारदर्शिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ मूर्ति नहीं बल्कि समाजवाद का एक मजबूत स्तंभ है। सादगी और निश्चलता का उदाहरण है। यह प्रतिमा सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा का एक जीता जागता उदाहरण है।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे, कुचले व्यक्तियों को आगे बढाने का कार्य किया। कहा कि जब अति पिछड़ा समाज छोटी -छोटी जातियों में बंटा था, तब कर्पूरी ठाकुर की सोच ने सबों को एक कर अति पिछड़ा का दर्जा दिलाने का कार्य किया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला और प्रतिमा स्थापित करने के लिए समाजसेवी डॉ पंकज सिंह को साधुवाद दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *