एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना कार्यालय में 24 फरवरी को जनता मजदूर संघ ने मजदूरों की समस्या को लेकर प्रबंधन के साथ बैठक की।
जानकारी के अनुसार यूनियन द्वारा प्रबंधन के साथ संपन्न वार्ता मे कर्मचारियों का नाम सेवा पुस्तिका में सुधारना, पदोन्नतियों को प्राथमिकता के आधार पर करने आदि मांगो पर सहमति बनी है। पीओ राजीव कुमार सिंह ने सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान की बात कही।
वार्ता में पीओ सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियों से कोयला उत्पादन में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जमसं ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय व् क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह सहित नवीन श्रीवास्तव, आशीष झा, मुकेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply