Advertisement

बालीडीह टॉल प्लाजा पर वाहन जांच अभियान में डीटीओ ने वसूला साढ़े तीन लाख

डिटीओ द्वारा कुल 37 वाहनों की जांच कर 15 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर बोकारो जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह टॉल प्लाजा पर परिवहन विभाग द्वारा 24 फरवरी की देर रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 15 वाहनों से 3.50 लाख का जूर्माना वसूल किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 15 वाहन से 3.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 37 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 15 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *