Advertisement

नुक्कड़ सभा कर माले द्वारा 2 मार्च को महाजुटान रैली में भागीदारी का आह्वान

आगामी 2 मार्च को पटना महाजुटान रैली में ताजपुर से होगी बड़ी भागीदारी-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 2 मार्च को भाकपा माले द्वारा बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली में अपने हक-अधिकारों की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ताजपुर वासी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए 24 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र के सरसौना, मुर्गियाचक, बहादुरनगर, रहीमाबाद, चित्रसेन पोखर समेत विभिन्न चौक-चौराहे पर जनसंपर्क सह नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, मो. कादीर, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह आदि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 3 हजार रूपए करने, राशन के चावल-गेहूं के साथ दाल, तेल, चीनी आदि देने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मी का दर्जा देने, रसोई गैस की कीमत 5 सौ रूपये करने, सभी गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का 2-2 लाख रूपये देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, खाली पदों पर बहाली करने समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा-माले के बदलो बिहार महाजुटान रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील उन्होंने ताजपुर वासियों से की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *