रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति की बैठक

महाकुंभ विराट हिंदू समाज का पुनर्निर्माण-अम्बरीष जी

एस. पी. सक्सेना/रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के रामगढ़ में 23 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति द्वारा तीन दिवसीय बैठक प्रारंभ किया गया।

जानकारी देते हुए विहिप के प्रान्त प्रचार प्रसार सह-प्रमुख प्रकाश रंजन ने बताया कि तीन दिवसीय प्रांत बैठक मारवाड़ी धर्मशाला रामगढ़ में बीते 22 से 24 फरवरी तक चलेगा। बैठक की अध्यक्षता चन्द्रकांत रायपत ने की। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी एवं विहिप के अन्य सभी आयाम के प्रान्त, ज़िला अधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित, एकात्मता मंत्र, परिचय के साथ किया गया।

बैठक के उद्बोधन भाषण में विहिप के केंद्रीय मंत्री सह विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष जी ने कहा कि महाकुंभ मेला समरसता का महापर्व देखने को मिला। इस महाकुंभ में विराट हिंदू समाज का पुनर्निर्माण हुआ है। कहा कि हमसभी एक हैं, इसलिए हमारी परंपरा एक हैं। हमारे देवी देवता एक हैं।

हम सब एक समान हैं। उन्होंने कहा कि जन्म के आधार पर कोई बड़ा हो गया, जन्म के आधार पर कोई छोटा हो गया था, इसलिए हम गुलाम हो गए थे। इस गुलामी में अपने बहुत सारे विचार के समाप्त हो गए थे, परंतु गंगा स्नान बंद नहीं हुआ। कुंभ मेला बंद नहीं हुआ। मंदिर बंद नहीं हुआ और हमारे कर्मकांड बंद नहीं हुए।

अम्बरीष जी ने कहा कि संत महंतों की यात्रा प्रारंभ रही, शक्ति पीठ यात्रा, चार धाम यात्रा चलता रहा। जो इस यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं, धर्म को बचाने के लिए ये यात्रा बहुत जरूरी है। आज देश के बहुत से स्थानों में धर्मांतरण हो रहे हैं। समाज को फिर से छोटे छोटे टुकड़ों में बांटने का कार्य किया जा रहा है। सिंह ने धर्मांतरण, लव जिहाद, घुसपैठ, लैंड जिहाद पर चिंता व्यतीत की।

बताया गया कि उक्त तीन दिवसीय इस बैठक में झारखंड प्रांत के सभी जिला में विगत 6 माह में किए गए कार्यो की समीक्षा की जाएगी तथा अगामी होने वाले कार्यक्रम के सन्दर्भ में योजना बनाई जानी हैं।

उक्त बैठक में केंद्रीय मंत्री सह विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीष जी, पटना क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल, बीरेंद्र साहू, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र मुंडा, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक सह प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो, मार्गदर्शक मंडल संयोजक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, अर्चक पुरोहित प्रांत प्रमुख देवेन्द्र गुप्ता, मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत सहप्रमुख मनोज पांडेय, आदि।

प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत गौ रक्षा सहप्रमूख दीपक ठाकुर, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, धर्म प्रसार प्रमुख संजय चौरसिया, धर्म प्रसार सह प्रमुख सच्चिदानंद, सत्संग सहप्रमूख रंजन कुमार सिंह, दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका कीर्ति गौरव, रामनरेश सिंह एवं अन्य प्रांत, विभाग, जिला व् प्रखंड के दायित्व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 37 total views,  37 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *