राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से बोकारो थर्मल स्थित राजयोग केंद्र में 23 फरवरी को त्रिमूर्ति शिव जयंती अनुष्ठान सुचारू रूप से सम्पन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार उक्त अनुष्ठान में मुख्य रूप से बोकारो से आयी वरिष्ठ राजयोगिनी कुसुम दीदी के कर कमल द्वारा शुभ उद्घाटन परमपिता परमात्मा शिव बाबा का झंडोत्तोलन एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत संगीत एवं नृत्य से किया गया।
इस अवसर पर कुसुम दीदी ने शिवरात्रि के मौके पर परमपिता परमात्मा का परिचय देते हुए कहा कि धरती पर भगवान का अवतरण हुए 89 वर्ष हो चुके है। हमे सच्चा परमात्मा का ज्ञान देते हुए विश्व शांति और मानव जाति के कल्याण के राह पर चलना चाहिए। कहा कि राज योग मेडिटेशन के द्वारा सच्ची सुख शांति प्राप्त कर दूसरे को भी राह दिखानी चाहिए। कहा कि ईश्वर निरंकार और एक है। हमे लोभ लालच जात धर्म से ऊपर उठ कर परमपिता परमात्मा में ध्यान एकत्रित करने की जरूरत है। इसी में सच्चा सुख और शांति के साथ साथ मानव जाति का कल्याण है।
कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी डे, डीवीसी के महाप्रबंधक
मृतुन्जय प्रसाद, प्रीति प्रसाद, उपमहाप्रबंधक बीजी होलकर, स्वाति होलकर, प्रियंका प्रसाद, मीनू झा, अमरीश शर्मा, डॉ संजय कुमार, डॉ जय माला डे, राजयोगी अरूप मित्रा, एसडी सिंह आदि ने भाग लिया। मंच का संचालन डॉ संगीता रानी एवं धन्यवाद ज्ञापन कमला दीदी एवं शैलेश भाई द्वारा किया गया।
44 total views, 44 views today