प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत झामुमो कमेटी का चुनाव 22 फ़रवरी को स्थानीय बनेथानधाम परिसर मे जिला एवं प्रखंड पर्वेक्षकों की उपस्थिति मे किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता ललन कुमार सोनी ने किया। बैठक में झामुमो पंचायत अध्यक्ष बुधन रजवार, उपाध्यक्ष बिनोद नायक एवं अशोक रविदास, सचिव हेमंत मिश्रा, संयुक्त सचिव रफीक आलम, कोषाध्यक्ष गुलाम हुसैन सहित कई सदस्य चुने गये। बैठक में झामुमो बोकारो जिला संयोजक हीरालाल मांझी, प्रखंड संयोजक विक्की आनंद महतो एवं घुनु हांसदा आदि ने चुनाव का नेतृत्व किया।
मौके पर बिनोद करमाली, दीपक कपरदार, आर के मिश्रा, विवेक साव, संतोष, कपिल कपरदार, शिवकुमार नायक, शंकर गोसाई, दिनेश, प्रमोद कुमार आदि अनेको युवक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply