Advertisement

डीएवी कथारा में मनायी गयी स्वामी श्रद्धानंद की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 22 फरवरी को स्वामी श्रद्धानंद की जयंती मनाई गई।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रातः कालीन सभा में स्वामी श्रद्धानंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखण्ड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने कहा कि आर्य समाज के प्रसार व डीएवी संस्थाओं के विस्तार में स्वामी श्रद्धानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि स्वामी जैसे मनीषियों के त्याग व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। परावर्तन के अग्रदूत स्वामी श्रद्धानंद को सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सीसीए कॉ-ऑर्डिनेटर बी. के. दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जितेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी, धर्म शिक्षक टी. एम. पाठक, राकेश रंजन, संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, बीणा कुमारी, आराधना सिंह, रितेश कुमार, अतुल सिंहा, संजय महतो, जय प्रकाश गिरि, आदि।

आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, ममता पात्रा, ओशिन, पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, अनु के., बबली कुमारी, राखी राणा, पूर्णिमा कुमारी, निकिता कुमारी, अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, कार्यालय कर्मी लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार, सुमन पांडेय, चंचल कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *