Advertisement

झामुमो बोकारो जिला में बनाये लगभग एक लाख सदस्य-हीरालाल मांझी

चलकरी उत्तरी,दक्षिणी व् अगंवाली उत्तरी में झामुमो पंचायत कमिटी गठित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झरखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशअनुसार पंचायत कमिटी पुनर्गठन झामुमो के निवर्तमान बोकारो जिलाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक हीरालाल मांझी के देखरेख मे 22 फरवरी को किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने दावा करते हुए बताया कि बोकारो जिला में झामुमो द्वारा एक लाख नया सदस्य बनाया गया है।मौके पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अन्तर्गत अंगवाली उत्तरी, चलकरी दक्षिणी तथा चलकरी उत्तरी तीनो पंचायत मे जिला संयोजक सदस्य घुनू हांसदा, अशोक कुमार मुर्मू एवं प्रखंड पर्यवेक्षक निलेश टुडू , बिक्की आनंद महतो, गोपिन मुर्मू के उपस्थिति मे सभी कार्यकर्ताओ के सर्वसम्मती से पंचायत कमिटी का पुनर्गठन किया गया।जिसमें अंगवाली उत्तरी पंचायत अध्यक्ष बुधन रजवार, सचिव हेमन्त मिश्रा, कोषाध्यक्ष गुलाम हुसैन, उपाध्यक्ष विनोद नायक, अशोक रविदास को बनाया गया।

इसी क्रम में चलकरी उत्तरी पंचायत अध्यक्ष सरफराज अंसारी, सचिव छोटन केवट, उपाध्यक्ष सोयब अख्तर, कोषाध्यक्ष समशुल हक, चलकरी दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष लालेश्वर टुडू, सचिव जीतलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष मनीराम हेम्ब्रम व बाबूचंद मांझी, कोषाध्यक्ष शिबू मांझी को बनाया गया है।
इस अवसर पर हीरालाल मांझी ने कहा कि पंचायत कमिटी का पुनर्गठन के साथ साथ सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि बोकारो जिला में लगभग 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है हमलोग हर पंचायत मे कम से कम 5 हजार सदस्य बनाएंगे।

कार्यक्रम मे मोईन अंसारी, बुधन रजवार, सरफराज अहमद, श्रीराम हेम्ब्रम, ललन सोनी, हीरालाल मुर्मू, ललन टुडू, महादेव मुर्मू, ओमप्रसाद सोरेन, महेंद्र मुर्मू, रामदास हांसदा, शंकर नायक, टेकलाल केवट, सहदेव सिंह, अशोक रविदास, विशाल मुर्मू, विनोद नायक आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *