Advertisement

शिव बारात आयोजन पहाड़ी मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्रीशिव बारात में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 22 फरवरी को सीएम के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्रीशिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर महासमिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बताया जाता है कि श्रीशिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार शिव बारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।

इस अवसर पर श्रीशिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष राजेश साहू सहित दयाशंकर शर्मा, राजकुमार तनेजा, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, श्रीराम सिंह, बादल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *