Advertisement

आगामी 24 फरवरी से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र-मुख्यमंत्री

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। आगामी 24 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरु होगा। यह आगामी 27 मार्च तक चलेगा।

जानकारी के अनुसार आहूत षष्ठम झारखंड विधानसभा के द्वितीय बजट सत्र का शुभारंभ आगामी 24 फरवरी को किया जायेगा। यह बजट सत्र अगले माह 27 मार्च तक चलेगा। इसके सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में 22 फरवरी को आयोजित सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुये। बैठक में विधायक दल के नेता एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

उक्त बैठक के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने मीडिया से कहा कि झारखंड का बजट सत्र शुरू होने वाला है। यह सत्र पूरी मजबूती के साथ चलेगा। उन्होंने कहा कि वे सभी सदस्यों से उम्मीद करते हैं कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों से और राज्य के विषयों को सदन में रखेंगे और पूरे सकारात्मक विचारों के साथ मिलकर सदन चलायेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *