Advertisement

शिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने की बैठक

अनुमंडल पदाधिकारियों को दंडाधिकारी व् पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 22 फरवरी को अगामी 26 फरवरी को होने वाले शिवरात्रि को लेकर विधि-व्यवस्था से संबंधित बैठक की। बैठक में अपर समाहर्ता (एसी), एसडीओ चास, जिला परिवहन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम आदि उपस्थित थे।

बैठक में जिला उपायुक्त (डीसी) ने जिले के महत्वपूर्ण शिवालयों की जानकारी ली। उन्होंने उक्त शिवालयों में पूजा – अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या की जानकारी ली। उन्होंने ज्यादा भीड़ होने वाले शिवालयों पर विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने चास एवं बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी को अपने स्तर से ऐसे शिवालयों एवं मंदिरों को चिन्हित कर दंडाधिकारी व् पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने को कहा। साथ ही, पूर्व की घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर भी चौकसी बरतने तथा पुलिस प्रतिनियुक्ति की बात कहीं।

बैठक में उपायुक्त ने भीड़ नियंत्रण पर नजर बनाने को कहा। सतब हीं पूजा आयोजन समितियों के साथ बैठक कर शिव बारात/जागरण आदि की जानकारी लेते हुए उनके कार्य – दायित्व से उन्हें अवगत कराने, प्रशासन को सहयोग करने आदि की बात कही। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए अपने नीचे के अधिकारियों एवं कर्मियों को इससे अवगत कराने को कहा। उन्होंने शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *