Advertisement

सारण जिला समाहरणालय सभागार में लगा डीएम का जनता दरबार

जनता दरबार में लगभग 43 फरियादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में
21 फरवरी को डीएम के जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 43 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की।

जनता दरबार में जिलाधिकारी समीर ने तत्क्षण उक्त समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इनमें भूमि एवं राजस्व से संबंधित 27 आवेदन, पंचायतीराज से संबंधित 1 आवेदन, गृह विभाग से संबंधित 1 आवेदन, आपदा विभाग से संबंधित 2 आवेदन, परिवहन विभाग से संबंधित 2 आवेदन, शिक्षा विभाग से संबंधित 1 आवेदन, आइसीडीएस से संबंधित 1 आवेदन, विद्युत विभाग से संबंधित 2 आवेदन, समाज कल्याण से संबंधित 2 आवेदन तथा अन्य विभागों से संबंधित कई आवेदन शामिल हैं। डीएम द्वारा सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इन आवेदनों के निष्पादन के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *