Advertisement

पत्रकारों ने राहत कोष में दी पुरस्कार राशि

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) द्वारा हिंदी पत्रकारिता के लिए राज्य स्तरीय बाबूराव विष्णु पराडकर पुरस्कार (Baburao Vishnu Paradkar Award) से नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता राजकुमार सिंह (Rajkumar Singh) को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में सम्मान चिन्ह, मानपत्र और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदान की गई।

पुरस्कार स्वीकार करने के बाद राजकुमार सिंह ने पुरस्कार में मिले 51 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिया। इससे पहले भी राजकुमार सिंह को विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा हिंदी प्रकारीता के लिए पुरुस्कृत किया जा चुका है। इस वर्ष अपनी पुरस्कार राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने वाली दूसरी पत्रकार कंचन श्रीवास्तव हैं।

उन्हें अंग्रेजी पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला राज्य स्तरीय अनंत गोपाल शेवडे पुरस्कार वर्ष 2016 के लिए दिए जाएगा। राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कारों में टाइम्स ग्रुप को चार पुरस्कार मिले।

इनमें न्यूज फोटोग्राफी के लिए दिया जाने वाला तोलाराम कुकरेजा फोटोग्राफी पुरस्कार महाराष्ट्र टाइम्स के फोटोग्राफर शैलेश जाधव को, स्वच्छ महाराष्ट्र जनजागृति राज्यस्तरीय पुरस्कार मटा के प्रवीण लोणकर को और ग. त्यं माडखोलकर पुरस्कार मटा के खेमेंद्र कटरे को दिया गया।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *