Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में कक्षा दशम का दीक्षांत समारोह आयोजित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 4 फरवरी को समारोह आयोजित कर कक्षा 10वीं की 62 छात्राओं काे विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिका सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

समारोह के मुख्य अतिथि फुसरो नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने इस अवसर पर कहा कि ईमानदारी, समय का पालन, परिश्रम व अनुशासन में रहकर हर परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।

दीक्षांत समारोह में विद्यालय के प्राचार्य रण सुमन सिंह ने छात्राओ को कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी तथा छात्राओं को अपने अभिभावकों, गुरुजनों तथा अपने विद्यालय की आशाओं पर खरा उतरने की सीख दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम युवा पीढ़ी हिंदुत्वनिस्ठ राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, भौतिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो एवं हमारा जीवन ग्रामों, वनों, गिरिकंद्ररा एवं झुग्गी झोपड़िया में निवास करने वाले दीन दुखी अभावग्रस्त को शोषण अन्याय से मुक्त कराकर राष्ट्र जीवन को समरस सुसंपन्न बनाने के लिए समर्पित हो।

संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह ने छात्राओं को एकाग्रता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने संबोधन में इसे विदाई ना मानते हुए बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक सम्मान समारोह कहा। विद्यालय की 10वीं की छात्राओं में जीनत, पूजा और माही आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर गुरुजनों का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने छात्राओं को सादा जीवन, उच्च विचार अपनाने की प्रेरणा दी एवं मेहनत परिश्रम से लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। विद्यालय समिति सदस्य दीपा कुमारी ने भी बच्चों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को कविताओं के माध्यम से प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन बहन कोमल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य रण सुमन सिंह ने किया।

मौके पर ओम शंकर सिंह, सुशांत राईका के अलावा विद्यालय के आचार्य कुमार गौरव, प्रदीप कुमार महतो, राजेंद्र पांडेय, शिवपूजन कुमार, देवाशीष ओझा, जितेंद्र यादव, दीपक कुमार, आचार्या शैलबाला कुमारी, संजू ठाकुर, विभा सिंह, प्रीति प्रेरणा, सुषमा कुमारी, वीणा आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *