प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के टोला डुंडाडीह में बसंत पंचमी सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों ने एक बढ़कर एक गीत संगीत और नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित रहिवासियों का मन मोह लिया।
वसंत पंचमी के अवसर पर यहां गीत, संगीत व नृत्य के अलावे बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं चुटकुला प्रस्तुत करके उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जेएलकेएम बोकारो जिलाध्यक्ष सह दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके अलावे कार्यक्रम में उप मुखिया पंचानन महतो तथा वार्ड सदस्य बिनीता देवी की उपस्थिति रही।
मौके पर संबोधित करते हुए मुखिया अमरेश ने कहा कि जीवन मे आगे बढ़ना है तो सबसे पहले पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व.विनोद बाबू ने कहा था कि पढ़ो और लड़ो। इस लिए अपना हक अधिकार के लिए सबको संगठित होकर लड़ना होगा। इसके लिए पहले पढ़ना होगा।
उप मुखिया पंचानंद महतो ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। उनमें छिपी हुईं प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। वार्ड सदस्य बिनीता देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ गीत संगीत भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार महतो ने किया।
![]()













Leave a Reply