प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पूरे पेटरवार प्रखंड क्षेत्र मे 3 फरवरी को सरस्वती पूजा की धूम रही।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली के राजकीय मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कन्या मध्य विद्यालय सहित कई मुहल्ले मे विद्या की देवी माँ शारदे की पूजा विधि विधान व श्रद्धा भक्ति से की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों मे माँ सरस्वती की पूजा धूम धाम व श्रद्धा से की गई। विभागीय निर्देशानुसार राजकीय मध्य विद्यालय मे स्कूली बच्चे, बच्चियां सहित अतिथियों को प्रसाद वितरण सहित भोजन भी कराया गया। डीजे बाजा के ताल पर स्कूली बच्चियां खूब नाच थिरक रही थी। इस अवसर पर प्रखंड के लगभग सभी पंचायत क्षेत्रों में विद्या की देवी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गयी।
![]()













Leave a Reply