करगली में झामुमो द्वारा सदस्यता अभियान व् स्थापना दिवस को लेकर बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झामुमो फुसरो नगर संयोजक मंडली द्वारा 2 फरवरी को बोकारो जिला के हद में करगली में झामुमो ने सदस्यता अभियान और स्थापना दिवस की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय समिति द्वारा सदस्यता अभियान एवं आगामी 4 फरवरी को झामुमो स्थापना दिवस को लेकर चर्चा करना था।

शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन करगली गेट मे आयोजित बैठक में मुख्य रूप से झामुमो बोकारो जिला प्रमुख डॉ रतन मांझी, बोकारो महानगर प्रमुख मंटू यादव, जिला सचिव जय नारायण महतो सहित पान बाबू केवट, पूनम देवी, मोहन मुर्मू, फुसरो नगर प्रमुख भोलू खान एवं फुसरो नगर के संयोजक मंडली के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर फुसरो नगर प्रमुख भोलू खान और पर्यवेक्षक दीपक महतो ने कहा कि फुसरो नगर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर झामुमो का 30 हजार सदस्य बनाया जायेगा। अभी तक दो हजार रहिवासियों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। बताया कि बोकारो जिले में झामुमो के एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए शहर और गांव में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। कहा कि झारखंड में सबसे अधिक सदस्य बोकारो जिले में बनाने का प्रयास होगा। बताया कि इस अभियान से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आम जनता तक पार्टी के विचारधारा को पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम होगा। इस दौरान दर्जनो रहिवासी पार्टी की सदस्यता ली।

मौके पर हसन इमाम, अनिल रजवार, रामावतर सिंह, महताब खान, टेक नारायण महतो, दीपक महतो, राजेश सोपान, अमित झा, जितेंद्र नायक, सोनू खान, जमील अंसारी, रोहित महतो, पंकज महतो, प्रकाश नायक, मो. कलीम, मनोज कुमार, रवि महतो, महताब खान, मो. सगीर सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

 29 total views,  29 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *