रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री में एक फरवरी को कल्याण विभाग की ओर से बनने वाले कब्रिस्तान चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया। मौके पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी एवं बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री महतो ने कहा कि पांच वर्षो में विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। कहा कि क्षेत्र के विकास में ग्रामीणों का अपेक्षित सहयोग करने की जरूरत है। कहा कि कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। ग्रामीणों को मूलभूत समस्याओ को बहुत जल्द प्राथमिकता के आधार पर सुविधा मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।
मंत्री ने कहा कि उक्त कब्रिस्तान पर चहारदीवारी निर्माण होने से कब्रिस्तान की जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा एवं इसकी पवित्रता बनी रहेगी। मौके पर पूर्व जिप सदस्य विमल जायसवाल, सदर मो. शेर ए आलम, सचिव सकिब अंसारी, खंजाची मोबिन अंसारी, कौशर अली, रिजवान अंसारी, इंतखाब आलम, शाहिद रजा किस्मती, राजेश कपरदार, धनंजय स्वर्णकार, विनित जायसवाल, रामसाय हांसदा, कुलदीप करमाली, सुभाष ठाकुर, नंदन कपरदार, फारूक अंसारी, बिनोद बिहारी महतो, रवि शंकर मेहता, द्वारिका प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।
झारखंड आंदोलनकारी स्व करमचंद नायक के परिजनों से मिले मंत्री योगेंद्र
एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड भ्रमण के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता स्व करमचंद नायक के परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना व्यक्त किया। वहीं कसमार हाई स्कूल चौक स्थित दुकानदारों से भी मिलकर जिला परिषद द्वारा प्रस्तावित मार्केट कांप्लैक्स निर्माण को लेकर रायशुमारी की। उसके बाद मंत्री क्षेत्र के कांग्रेस नेता मुरारी कृष्ण चौबे के घर भी गये। जहां उनकी पुत्रवधू के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लिया।
![]()













Leave a Reply