ठेका श्रमिकों को सेल प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित एवं शोषण किया जाता है-कृष्णा मार्डी

झारखंड ग्रुप ऑफ माईंस व् यूरेनियम कॉर्पोरेशन में बाहरी को रखने का कार्य-धनीराम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मुक्ति मोर्चा उल्लगुलान पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष, सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) कृष्णा मार्डी की अध्यक्षता में एवं क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बंद्ध हिन्द मजदूर सभा सचिव धनीराम लकड़ा के अगुवाई में 31 जनवरी को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जादुगोड़ा में आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कई प्रकार के समस्याओं के निराकरण एवं क्षेत्र के विकास की चर्चा की गई। पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने क्षेत्र में बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए इसके निराकरण के लिए 15 दिनों के अंदर झारखंड ग्रुप ऑफ माईंस के चिड़िया, गुवा, किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु दौरा करने का निर्णय लिया।

बैठक में पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने कहा कि हजारों ठेका कर्मियों को लीज से वंचित रखा गया है। कहा कि किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु क्षेत्र में कार्यरत ठेका श्रमिक को काम नहीं मिल पाने के कारण उनमें निराशाजनक एवं असंतोष की स्थिति बनी हुई है। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि ठेका श्रमिकों को सेल प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित एवं शोषण किया जाता है। झारखंड राज्य निर्माण के बाद जो विकास का सपना था वह पूरी तरह से अधूरा है। क्षेत्र के विकास के लिए विस्थापितों को पुनर्वास नहीं किया गया है।

हिन्द मजदूर सभा सचिव धनीराम लकड़ा ने कहा कि सेल झारखंड ग्रुप ऑफ माईंस के साथ-साथ जादूगोड़ा यूरेनियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भी बाहरी कामगारों को भरने का कार्य किया जा रहा है। लोकल को प्रबंधन पूरी तरीके से उपेक्षित समझ कर सिर्फ दरकिनार कर रही है। जिससे यहां के बेरोजगार दु:खी एवं पूरी तरीके से असंतोष झेल रहे हैं।

झारखंड ग्रुप का माइंस के हजारों ठेका कर्मियों को प्रबंधन एवं ठेकेदार मिलकर शोषण कर रहे हैं। दूसरी ओर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद मार्डी से पार्टी बदल झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमन्त सोरेन की पार्टी को ज्वाइन करने की अपील की।
मौके पर राजेश दास, संतोष कुमार, सतीष कुमार सिंह, मिसाएल टुटी, विनय वॉल, पी. के. सेट्टी, रमेश चन्द्र कारवा, डुल्लु हेस्सा, सुन्दरी नायक, यशोदा देवी, रिंकू देवी, जी. एस. कलुन्डिया व् अन्य कई महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

 29 total views,  29 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *