एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल स्थित कारगली ऑफिसर्स क्लब में 31 जनवरी को बीएन्डके क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए 22 सीसीएल कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवरी माह में क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारी एवं 22 सीसीएल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्र के महाप्रबंधक चित्तरंजन कुमार ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि आप सबों ने कंपनी की तरक्की में अपना बेहतर योगदान दिया है। आपलोगों ने अपने जीवन का आधा समय कंपनी की सेवा में लगाया है। कहा कि आज 22 कीमती हीरे हमारे एरिया से निकल गए। जिसकी कमी हमेशा खलेगी। आपके अथक प्रयास से ही यह एरिया काफी ऊंचाई पर पहुंची है।
समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह ने किया। मौके पर एसओ (पीएंडए) विनय रंजन टुडु, एएफएम जी. चौबे, सहित यूनियन प्रतिनिधि आलोक रंजन अकेला, गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश प्रसाद महतो, विजय भोई, सुशील सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply