Advertisement

डीएवी कथारा में मनाया गया शहीद दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा मे 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के विशेष प्रातःकालीन सभा में बच्चों ने गांधी जी पर अपने विचार रखे।

कक्षा अष्टम स की छात्रा रीत बर्मन ने सभा का संचालन करते हुए गांधी जी के जीवन वृतांत को बताया। रूहानी प्रवीण, रोहिनी कुमारी, प्राण्या कृति एवं रोली कुमारी ने संगीत शिक्षक संगीत कुमार के मार्गदर्शन में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दिन के 11 बजे पूरे विद्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य सह झारखण्ड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने देश के शहीदों एवं राष्ट्रपिता बापू को स्मरण करते हुए उनके योगदान की बातें बच्चों को बताई। उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चों को राष्ट्र सर्वोपरी की भावना रखते हुए देश के योगदान में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर सीसीए कॉर्डिनेटर बी के दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पी एन चौधरी, नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जितेंद्र दुबे, रंजीत कुमार सिंह, राकेश रंजन, शर्मिला ठाकुर, रेखा कुमारी ,धर्म शिक्षक टी एम पाठक, अरविंद झा, जयपाल साव, रितेश कुमार, मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, बिना कुमारी,आराधना सिंह, अतुल सिंहा, संजय महतो, जय प्रकाश गिरि, आदि।

आलोक कुमार सिंह, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, ममता पात्रा, ओशिन, दीपाली नंदी, पुष्पांजलि राव, सुमन कुमारी, अनु के, बबली कुमारी, राखी राणा ,पूर्णिमा कुमारी, निकिता कुमारी, संगीत कुमार, अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडेय, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, आचार्य चंदन झा, लाल बाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार , सुमन पांडेय, चंचल कुमार आदि विद्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *