प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कुष्ठ रोग एक बीमारी है, जो परिवार, समाज द्वारा इसे घृणा की दृष्टिकोण से ऐसे रोगी को देखा करते हैँ, जो समाज के लिए सबसे बड़ी विडंबना है। आज कुष्ठ रोग लाईलाज नही है। समाज के प्रबुद्ध जनों को आगे आने की जरूरत है। सरकार हर तरह से तैयार है। आज हरेक अस्पतालों मे इसकी चिकित्सा हो रही है। सरकार चाह रही है कि आमजनों के सहयोग से ही पोलियो और चेचक जैसे गंभीर रोग से देश को निजात दिलाना है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी कॉ पेटरवार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के साथ अंगवाली के पिपराटोला आंगनबाड़ी केंद्र परिसर मे ग्रामीणों ने कुष्ठ उन्मूलन को लेकर सामूहिक रूप से शपथ लिया। जिसमें कहा गया कि किसी अन्धविश्वास के चक्कर मे न पड़ कर कुष्ठ रोग के सफल उन्मूलन मे अपना भरपुर सहयोग करेंगे। मौके पर सहिया उषा देवी, गुही रजवार, रघु रजवार, प्रदीप रजवार, विकाश सिंह, शकुंतला देवी, विनती, रुक्मिणी, ललिता, अम्बिका कुमारी, बुलबुल कुमारी, कशक कुमारी सहित मुहल्ले के दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply