Advertisement

दो दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का विधिवत समापन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय मे आयोजित एसएमसी प्रशिक्षण का समापन किया गया।

जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देश पर बीते 29 जनवरी से आयोजित एसएमसी सदस्यों की प्रोजेक्टर के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का 30 जनवरी को विधिवत समापन किया गया।

इस संबंध में एसएमसी संयोजक लालदेव मुंडा ने बताया कि उपस्थित महिला, पुरुष सदस्यों को प्रोजेक्टर द्वारा ऑनलाइन स्कूल संचालन संबंधी विभिन्न पहलुओं पर कई गूढ जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों मे एसएमसी अध्यक्ष मो. हाकीम अंसारी, उपाध्यक्ष राखी देवी, बाल संसद की शारदा कुमारी, गौरी देवी, संजू देवी, रिंकू देवी, अनिता देवी, गोदाय रजवार, सुखदेव मांझी आदि सदस्य शामिल थे।
मौके पर शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना, तारकेश्वर, दीपक, गोपाल, रितेश आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *