Advertisement

तांतरी के दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में माघी पूजा का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के तांतरी मेन रोड स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में स्थापित मां माघी काली की पूजा धूमधाम के साथ किया गया। कृष्ण मुरारी पांडेय वा बलराम पांडेय ने विशेष पूजा-अर्चना कराया।

जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी की मंदिर परिसर में अर्द्ध रात्रि में निशि पूजा के बाद बलि के साथ ही पारण किया गया। दूसरे दिन 29 जनवरी की अहले सुबह से महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया गिरींद्र मिश्रा, मजदूर नेता रविंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्रा, रासबिहारी मिश्रा के साथ साथ कई गणमान्य मौजूद रहे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के हिन्दुस्तान पुल फुसरो स्थित दामोदर नदी के समीप काली मंदिर में मां काली की पूजा धूमधाम के साथ की गई। पुजारी एस पांडेय ने विशेष पूजा-अर्चना कराया। दोपहर मे सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश व कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, उपाध्यक्ष सुशांत राइका, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *