Advertisement

म्यूजिकल एंड सन्स स्टोर में संगीत के कई कार्यक्रम आयोजित

दास म्यूजिकल एंड सन्स स्टोर मे संगीत इंस्ट्रुमेंट की बिक्री व् मरम्मत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मेन रोड रहिमगंज में 29 जनवरी की देर शाम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां फुसरो व् बेरमो के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार तापस मुखर्जी ने कहा कि कला के क्षेत्र में भी उज्जवल भविष्य है। संगीत के क्षेत्र में भी सफलता के अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन में संगीत को शामिल करें। बेरमो कोयला क्षेत्र में कला प्रशिक्षण संस्थान खुलने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। समाजसेवी सह जीएसटी मनोज कुमार सिंह व
नप के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि बेरमो में कला केंद्र खुलने से युवा पीढ़ी को संगीत सीखने में काफी लाभ मिलेगा।

दूकान के प्रोपराइटर श्यामल कुमार दास ने कहा कि वे बोकारो में वर्षों से केंद्र संचालित कर रहे हैं। अब बेरमो में भी इसका विस्तार कर कलाकारों को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने बताया कि यहां संगीत इंस्ट्रुमेंट की बिक्री और मरम्मत भी उचित दाम पर की जाती है। मौके पर कलाकार संजय सिंह उर्फ संजू बाबा, मनोज रजवार, माधुरी मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *