Advertisement

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, बोकारो रेफर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली गेट-चार नंबर मुख्य सड़क पर राम विलास प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप 28 जनवरी को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय रहिवासियों ने रिजनल अस्पताल करगली मे इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज कर बोकारो रेफर कर दिया।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ढोरी स्टाफ क्वार्टर रहजवासी कृष्ण कुमार चौहान ने बाइक क्रमांक-JH09BH/0404 से चार नंबर जा रहा था। रास्ते में राम विलास स्कूल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कृष्ण कान्त चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने मामले की जानकारी बेरमो थाना पुलिस को देते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायलों के स्वजनों को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी गयी। वहीं बेरमो थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *