प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के मोतीपुर वार्ड 26 रहिवासी शतायु समाजसेवी सुखदेव शर्मा का बीते 26 जनवरी की रात्री आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मौके पर मृतक के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर महेंद्र शर्मा, हित नारायण महतो, उपेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मोहन कुमार सिंह, पहलवान रामसागर शर्मा, पहलवान उमेश शर्मा, संजय शर्मा, आनंदी राय आदि ने मृतक को श्रद्धांजलि देते हुए उनके मृत्यु को अपूर्णीय क्षति बताया।
जानकारी के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार 27 जनवरी को मोतीपुर काली श्मशान में किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अर्जुन शर्मा ने दी।
![]()













Leave a Reply